Saturday, 27 January 2018
Friday, 12 January 2018
मोबाइल बैकिग एप खतरनाक वायरस के चपेट में !! मैंसेज को हाइजेक करके OTP पढ़ लें रहे हैं
*Mobile banking Apps, ATM,Payment apps. Hacks malware attack *
*IMPORTANT ADVISORY TO CUSTOMERS*
इंटरनेट और सॉफ्टवेर की सुरक्षा से जुड़ी कंपनी ‘क्विकहील’ ने चौंकाने वाला खुलासा किया जिसमें बैंको के मोबाइल यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की गई है। इस कंपनी ने कहा है कि भारत सहित दुनिया के करीब 232 बैंकों के मोबाइल एप्स एक खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को क्विकहील ने अपने ब्लॉग में लिखा कि हाल ही में एंड्रॉइड डॉट बैंकर डॉट ए9480 नाम का एक वायरस बैंकिंग एप्स को निशाना बना रहा है। यह वायरस अथवा मैलवेयर एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जिसको हैकर्स द्वारा कंप्यूटर या मोबाइल से निजी जानकारी चोरी करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए हैकर्स यूजर्स की फोटो, वीडियो, बैंक अकाउंट आदि की जानकारी चुरा लेते हैं।
Saturday, 30 December 2017
Bitcoin क्या है ? जानिए बिटकॉइन की पूरी जानकारी
Bitcoin क्या है ?
जानिए बिटकॉइन की पूरी जानकारी – बिटकॉइन एक Digital Currency है जिसे हम आम भाषा में Internet Currency भी कह सकते है l
Wednesday, 27 December 2017
सर्विलांस को धोखा दे रहे साइबर शातिर
पुलिस अधिकतर अपराध मोबाइल के जरिए ही सुलझाती है। मोबाइल सर्विलांस पर लगाने के बाद उन्हें किस दिशा में बढ़ना है इसकी जानकारी हो जाती है। मगर अब अपराधी सर्विलांस को भी धोखा देने की कोशिश में जुट गए हैं। चोरी के मोबाइल उपयोग में लाने के लिए महज कुछ सौ रुपये खर्च करने होते हैं और मोबाइल का आईएमईआई नंबर बदल दिया जाता है। इससे सर्विलांस मोबाइल की फ्रीक्वेंसी पकड़ पाने में नाकाम साबित हो जाता है।
Tuesday, 19 December 2017
YouTube को टक्कर देने आया Facebook, साथ में लाया छप्पर फाड़ कमाई का मौका
YouTube को टक्कर देने आया Facebook, साथ में लाया छप्पर फाड़ कमाई का मौका
इंटरनेट का ‘चस्का’ और इससे पैसे कमाने के लिए लोग करीब दिन का ज्यादातर समय इसी पर बिता रहे हैं। टेक्सट के मुकाबले वीडियो का बाजार तो कहीं ज्यादा गर्म है। यू ट्यूब के बाद अब फेसबुक से पैसा कमाने का मौका आया है। वीडियो क्रिएटर्स के लिए अब यू ट्यूब के अलावा भी विकल्प आ गया है।
इंटरनेट का ‘चस्का’ और इससे पैसे कमाने के लिए लोग करीब दिन का ज्यादातर समय इसी पर बिता रहे हैं। टेक्सट के मुकाबले वीडियो का बाजार तो कहीं ज्यादा गर्म है। यू ट्यूब के बाद अब फेसबुक से पैसा कमाने का मौका आया है। वीडियो क्रिएटर्स के लिए अब यू ट्यूब के अलावा भी विकल्प आ गया है।
यू ट्यूब से मुकाबला करने के लिए फेसबुक की वीडियो वेबसाइट फेसबुक क्रिएटर लॉन्च हो गई है। इस पर भी आप अपने वीडियो अपलोड कर सकते हैं, सर्च कर सकते हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)
