Showing posts with label Youtube. Show all posts
Showing posts with label Youtube. Show all posts

Wednesday, 7 June 2023

इन TOP-5 तरीकों से बढेंगे यू-ट्यूब पर फॉलोवर्स, पहला IDEA है मस्त

<h1>How to Increase Your youtube subscriber</h1>
सोशल मीडिया की बढ़ती रफ़्तार ने हर किसी को एडवांस्ड बना दिया है। आज हर युवा फेसबुक, इन्स्टाग्राम और ट्विटर से आगे यू-ट्यूब की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने लगा है। घर बैठे-बैठे लोगों की नज्म पकड़ लेना और उसी के अनुसार उन्हें कंटेंट पेश करना कोई मुश्किल बात नहीं पर उतना आसान भी नहीं जितना आपको लग रहा है।
जी हां। दरअसल यू-ट्यूब पर चैनल बनाना जितना आसान है। फॉलोवर्स बनाना उतना ही मुश्किल तो आज हम आपको बताएंगे वो टॉप-5 तरीके जिनसे आपके फॉलोवर्स चुटकियों में बढ़ सकते हैं।

चैनल से जोड़ें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट
<blackquate> सोशल मीडिया आज के दौर में अभिव्यक्ति का एक प्रमुख माध्यम है। यूट्यूब चैनल पर अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल को शामिल करें। जब भी कोई यूजर आपके चैनल पर जाएगा तो उसे वहां आपके फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट की जानकारी मिलेगी। </blackquate>
इससे चैनल भी विश्वसनीय लगता है। साथ ही अपने चैनल के बैनर को और आकर्षक बना सकते हैं। चैनल पर सबसे ऊपर दाहिनी ओर एडिट का आइकन मिलेगा। इस पर क्लिक कर फेसबुक के कवर फोटो जैसा बैनर शामिल करें। यहां फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम को चैनल से जोड़ सकते हैं। इन पर क्लिक करते ही यूजर आपके अकाउंट पर पहुंच जाएगा।
<h> <b>सब्सक्राइब बटन को करें शामिल</b> </h>
वीडियो में लोगों को चैनल सब्सक्राइब करने की अपील वाला मैसेज लगा सकते हैं। यह मैसेज किसी खास सीन के दौरान वीडियो पर सबसे ऊपर दिखाया जा सकता है। इस मैसेज में अपने ब्लॉग या किसी अन्य वीडियो की लिंक भी शामिल कर सकते हैं।
<b>यूट्यूब कार्ड का करें यूज</b>
जैसे टीवी पर पॉपअपप के रूप में विज्ञापन दिखाई देते हैं उसी तरह आप यूट्यूब वीडियो पर यूजर को किसी वेबसाइट, ब्लॉग या अन्य वीडियो देखने का विकल्प सुझा सकते हैं। इसके लिए यूट्यूब ने ‘काड्रस’ नाम का फीचर शामिल किया है। आपने कई वीडियो देखते हुए पाया होगा कि यूट्यूब उसी से जुड़ी अन्य वीडियो भी सुझाता है। काड्रस के इस्तेमाल से किसी वीडियो में अपनी ही अन्य वीडियो दिखा सकते हैं।
<h1> <b>कीवर्ड का करें इस्तेमाल</b> </h1>
किसी भी वीडियो को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए यह जरूरी है कि वह वीडियो सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर दिखाई दे। अधिकतर लोग वीडियो के कीवर्ड तो शामिल करना जानते हैं लेकिन उन्हें चैनल कीवर्ड की जानकारी नहीं होती। वीडियो को सर्च रिजल्ट में आगे दिखाने के लिए वीडियो कीवर्ड्स के अलावा चैनल के कीवर्ड्स का इस्तेमाल भी बेहद जरूरी है।
<h2> फीचर कंटेंट में करें शामिल </h2>
सबसे पॉपुलर वीडियो को फीचर कंटेंट में शामिल कर सकते हैं। कोई भी यूजर चैनल पर जाएगा तो वह वीडियो चैनल में सबसे ऊपर दिखाई देगी और चैनल खुलते ही अपने आप प्ले हो जाएगी। फीचर कंटेंट में वीडियो शामिल करने के लिए youtube.com/featuredcontent पर जाएं और वीडियो को शामिल कर दें।

Friday, 6 July 2018

यूट्यूब ट्रिक्स, जो आपको ज़रूर जाननी चाहिए / Hidden Youtube Tricks

इंटरनेट पर विडियो के बढ़ते चलन के साथ यूट्यूब की उपयोगिता और भी बढ़ जाती है, आज यूट्यूब ना सिर्फ़ मनोरंजन बल्कि पढ़ाई, ज्ञान-विज्ञान, तकनीकी और सभी प्रकार की सामग्री का साधन बन गया है।
यूट्यूब के बढ़ते प्रयोग के साथ, आपके लिए इन
यूट्यूब ट्रिक्स को जानना काफ़ी उपयोगी सिद्द्ध होगा:

यूट्यूब ट्रिक्स, जो आपको ज़रूर जाननी चाहिए

1 – यूट्यूब वीडियो को डाउनलोड करने का तरीक़ा:
जिस यूट्यूब वीडियो को डाउनलोड करना है, उसकी URL कापी करें
http://peggo.tv/ पर जाएँ

वहाँ उस यूट्यूब URL को डाल कर Video Quality चुनकर “Record Video” के विकल्प के माध्यम से वह वीडियो डाउनलोड कर सकते है।

2 – यूट्यूब वीडियो को MP3 के रूप में डाउनलोड करें
उपरोक्त ट्रिक-1 के माध्यम से आप “Record Audio” के विकल्प में जाकर किसी भी यूट्यूब वीडियो को एम॰पी॰3 के रूप में भी बढ़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

3 – एक ही विडियो को बार बार ऑटो-प्ले में चलाना
यदि आप किसी भी विडियो को बार बार अपने आप प्ले करते रहना चाहते है, तो उसके लिए निम्न तरीक़ा अपनाएँ:
यूट्यूब वीडियो की URL में “youtube.com” को “youtuberepeater.com” कर दें, इससे वही वीडियो बार बार प्ले होता रहेगा

4 – किसी वीडियो को बीच में से प्ले करने वाली URL
यदि आप यूट्यूब वीडियो की URL इस प्रकार से कापी करना चाहते है कि वीडियो प्रारम्भ से प्ले होने की बजाय, बीच में से आपके चुने समय से प्ले हो, उसके लिए निम्न तरीक़ा अपनाएँ:
यूट्यूब वीडियो की URL के अंत में “#t=seconds” जोड़ दें
यहाँ seconds के स्थान पर जितने सेकंड बाद विडियो प्ले करना चाहते है, उतने सेकंड लिखें, जैसे #t=114

5 – यूट्यूब वीडियो से GIF बनाएँ
यूट्यूब विडियो की URL में
youtube.com के स्थान पर
gifyoutyub.com कर दें
फिर अगले पेज पर 15 सेकंड तक का वीडियो चुन कर उसका GIF बनाएँ